कटनी: माइनिंग कॉन्क्लेव से पहले पुलिस ने शनिवार को युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंशु मिश्रा और उनके साथियों को हिरासत में लिया। मिश्रा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने का समय मांगा था।दरअसल, मिश्रा ने कलेक्टर को पत्र लिखकर माइनिंग से संबंधित दस्तावेज सौंपने की बात कही थी। उनका कहना था कि इन दस्तावेजों से राज्य को 2000 करोड़ रुपए का राजस्व मिल सकता है। प्रतिनिधिमंडल में माइनिंग विशेषज्ञों की टीम भी शामिल होने वाली थी।
मुलाकात की मांग के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया
माइनिंग कॉन्क्लेव से जुड़े इन दस्तावेजों से मध्य प्रदेश सरकार को वित्तीय लाभ की संभावना थी। लेकिन मुलाकात की मांग के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
Next Post
विदेश यात्रा से लौटे बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेन्द्र शास्त्री, सैकड़ों भक्तों ने ली दीक्षा
Sat Aug 23 , 2025
छतरपुर: बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री अपनी 5 दिवसीय विदेश यात्रा से लौट आए हैं। धाम पर उनके आगमन का भक्त बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बाबा के पहुंचते ही धाम पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। दीक्षा और आशीर्वाद के लिए लंबी कतारें लग गईं। बाबा […]

You May Like
-
10 months ago
मंदिर दर्शन करने निकली वृद्ध महिला से लाखों के आभूषण ठगे
-
5 months ago
निवेश का झांसा देकर नर्सिंग अफसरों से 3 करोड़ की ठगी