आभा आईडी बनाने में इंदौर प्रदेश में अव्वल, लक्ष्य का 73% हासिल

इंदौर: जिले में आभा (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) आईडी बनाने का काम प्रदेश में सबसे आगे चल रहा है. अब तक करीब 25 लाख 80 हजार लोगों की आभा आईडी बनाई जा चुकी हैं. यह जिले के निर्धारित लक्ष्य का 73 प्रतिशत है.इस उपलब्धि के लिए इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी को भोपाल में आयोजित समारोह में सम्मानित किया. आभा आईडी के जरिए हितग्राहियों का स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटल रूप से एक जगह सुरक्षित किया जा रहा है.

इसमें मरीज के उपचार और मेडिकल हिस्ट्री से जुड़ी जानकारी दर्ज रहती है. इससे जरूरत पड़ने पर मरीज की पिछली स्वास्थ्य संबंधी जानकारी आसानी से देखी जा सकेगी. भोपाल में आयोजित समारोह में उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजेंद्र प्रसाद शुक्ल और स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने सीएमएचओ डॉ. हासानी को सम्मानित किया. कार्यक्रम में इंदौर जिले के प्रदेश में सर्वाधिक आभा आईडी बनाने के प्रदर्शन की सराहना की गई

Next Post

मूल्यांकन में एसीपी जूनी इंदौर और लसूड़िया थाना अव्वल

Wed Aug 26 , 2026
इंदौर:पुलिस कमिश्नरेट की मासिक मूल्यांकन प्रणाली में जुलाई के प्रदर्शन के आधार पर एसीपी जूनी इंदौर और थाना लसूडिया ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल किया है. बेहतर कार्य के लिए पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने एसीपी विजय चौधरी, टीआई राजकुमार यादव सहित लसूड़िया थाने के दो पुलिसकर्मियों […]

You May Like