डंडे से हमला कर दो भाइयों की पिटाई, जान से मारने की धमकी

ग्वालियर: बिजौली थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के दौरान एक युवक ने दो भाइयों के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक चककेशवपुर फार्म निवासी 23 वर्षीय रिंकू कुशवाह, पिता रमेश कुशवाह, के साथ 8 अगस्त 2026 को शाम 4 से 4:10 बजे के बीच गांव के संजय कुशवाह, पिता लालसिंह कुशवाह, ने विवाद के दौरान मां-बहन की अशोभनीय गालियां दीं।

आरोप है कि संजय ने रिंकू और उसके भाई नीरज कुशवाह के साथ डंडे से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर बिजौली थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 161/26 में बीएनएस की धारा 296, 115(2) एवं 351(3) के तहत एफआईआर दर्ज की। मामले की विवेचना प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र गुर्जर कर रहे हैं।

Next Post

'खामोशी: द म्यूजिकल' के 30 साल: भंसाली के सिनेमाई सफर की पहली दस्तक

Sun Aug 9 , 2026
मुंबई, 09 अगस्त (वार्ता) संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ के प्रदर्शन को करीब तीन दशक पूरे हो चुके हैं। वर्ष 1996 में प्रदर्शित इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा को एक ऐसे फिल्मकार से परिचित कराया, जिसने आगे चलकर भारतीय सिनेमा की दृश्यात्मक और […]

You May Like