भिंड ग्वालियर हाईवे पर दो बड़े सड़क हादसे, ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूटा

ग्वालियर: भिंड ग्वालियर हाईवे पर आज दो बड़े सड़क हादसे हुए। मेहगांव के पास सड़क हादसे में यात्री बस से टकराकर एक नया ट्रेक्टर दो हिस्सों में टूट गया। हालांकि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। ग्वालियर भिंड मार्ग पर ही कलेक्टर ऑफिस के पास एक और गंभीर सड़क हादसा हुआ।

सड़क पर खड़े आवारा पशुओं से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। बताया जा रहा है कि युवक सामने खड़े मवेशियों को समय पर देख नहीं पाया और सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर दूर तक घसीटता चला गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। यह घटना एक बार फिर से ओवरस्पीडिंग और सड़क पर आवारा पशुओं की समस्या पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

Next Post

डबरा में ‘वैदिक पुस्तकालय’ का शुभारंभ, संतों के सानिध्य में ज्ञान परंपरा को मिला नया केंद्र

Fri Mar 20 , 2026
ग्वालियर: सनाढ्य ब्राह्मण सभा द्वारा डबरा में नहर वाली रोड स्थित काशीकुटीरम में ‘वैदिक पुस्तकालय’ का शुभारंभ किया गया। इस पुस्तकालय में चारों वेद और अठारह पुराणों सहित कई दुर्लभ धार्मिक ग्रंथ आम लोगों के अध्ययन के लिए पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध रहेंगे। यह कार्यक्रम संत श्री भूमानंद महाराज के […]

You May Like