मुरैना: जिले में सुबह रिटायर्ड फौजी ने सीमेंट व्यापारी को गोली मार दी। गोली व्यापारी की पसलियों को चीरती हुई पेट में जाकर फंस गई है। कारोबारी को गंभीर हालत में ग्वालियर सिम्स से दिल्ली रेफर किया गया है। वह आईसीयू में भर्ती है। मामला स्टेशन रोड थाने का है।आरोपी ने सुबह व्यापारी के घर का दरवाजा खटखटाया। उसने व्यापारी को नाम से पुकारा। जैसे ही व्यापारी ने दरवाजा खोला बदमाश ने गोली चला दी।
घायल व्यापारी का नाम कृष्णकांत शुक्ला है, जो टीचर कॉलोनी रामनगर का रहने वाला है। घायल कृष्णकांत शुक्ला के भाई दीपू शुक्ला ने बताया कि गांव के ही रहने वाले हरेंद्र शुक्ला पुत्र रामनिवास शुक्ला निवासी सिरमिती गांव से पुरानी दुश्मनी चली आ रही है। आज सुबह करीब साढ़े 5 बजे उनके मुरैना निवास पर वारदात हुई है। रिटायर्ड फौजी हरेंद्र शुक्ला ने पिस्टल से गोली चलाई है।
