सीएमओ ने संभाली कर वसूली की कमान

सुसनेर, शुक्रवार को नगर परिषद सुसनेर के टैक्स वसूली में पिछड़तेपन को देखते हुए सीएमओ हरिओम शर्मा ने टैक्स वसूली की खुद कमान संभाली. सीएमओ हरिओम शर्मा के नेतृत्व में राजस्व की टीम द्वारा अभियान चलाकर नगर में डोर टू डोर जाकर सम्पत्ति कर, दुकान किराया एवं जल कर वसूली की जा रही है. सीएमओ शर्मा ने समस्त नगर वासियों से प्रतिमाह समय से समस्त प्रकार के टेक्स जमा करने की अपील की. ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके. इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक नरेश कुमार सिंह, उपयंत्री अरविंद सिंह बघेल, राजू मेट, सामुदायिक संगठक जगदीश परमार, कमलसिंह ठाकुर, जगदीश जोशी, शाहिद खान, आदित्य त्रिवेदी सहित कर्मचारीगण उपस्थित रहे.

Next Post

कांग्रेस ने सरकार को चार मोर्चों पर घेरने का बनाया मास्टर प्लान

Fri Jul 3 , 2026
रतलाम। प्रदेश की राजनीति में सियासी तापमान बढ़ाने की तैयारी करते हुए कांग्रेस ने अब सडक़ से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक सरकार को घेरने की रणनीति बना ली है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर रतलाम में जिला कांग्रेस और शहर कांग्रेस की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में युवाओं, किसानों, […]

You May Like