कार ने कुचला, युवक घायल

जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत आगा चौक मेें तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि श्रीमती नेहा झारिया 24 वर्ष निवासी गली नम्बर 4 आगा चौक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पति मनोज झारिया  को  कार क्रमांक एमपी 20 डब्ल्यु ए 9444 के चालक ने टक्कर मार दी। जिससे पति के दोनों पैरों में चोटें आ गई। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

फुटपाथ पर खड़े कर देते हैं वाहन

Thu Jan 23 , 2025
मामला टीबी अस्पताल के बाहर का इंदौर:पिछले कुछ वर्षों में शहर में दो और चार पहिया वाहनों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है जिसको लेकर आज तक सिर्फ चिंता ही जताई गई है इससे उठने वाली समस्या का निराकरण आज तक नहीं हो पाया है.यातायात विभाग के लिए सबसे […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।