25 साल की उम्र में किए 27 अपराध: कुख्यात बदमाश पर लगा रासुका

जबलपुर: 25 साल की उम्र में 27 अपराध करने वाले कुख्यात बदमाश संजू पटेल को एनएसए में गिरफ्तार कर लिया गया है।रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि संजू पटेल पिता कृष्ण कुमार पटेल 25 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती विश्वकर्मा मोहल्ला थाना रांझी का एक अपराधी प्रवृत्ति का युवक है जो वर्ष 2017 से अपराध घटित किये जा रहा है जिसके खिलाफ हत्या का प्रयास, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, अवैध वसूली, चोरी, आबकारी, आर्म्स एक्ट, मारपीट आदि के 27 अपराध दर्ज है।

जिसके विरूद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी, आरोपी संजू पटेल के आपराधिक कृत्यों के कारण क्षेत्र में भय एवं आतंक का वातावरण इतना अधिक निर्मित हो गया है लोग सूचना देने एवं रिपोर्ट करने से डरते है एवं असुरक्षित महसूस करते हैं। किंतु संजू पटेल आदतों में सुधार न लाकर लगातार अपराध घटित किये जा रहा था।

Next Post

खेत में छिपाकर रखी 2500 क्विंटल धान जब्त

Thu Dec 4 , 2025
जबलपुर: खरीदी शुरू होते ही धान के साथ कालाबाजारी और जमाखोरी शुरू हो गई है। पाटन क्षेत्र के ग्राम धनेटा में खेत से करीब 2500 क्विंटल धान प्रशासन द्वारा जप्त की गई है। इसके अलावा उसके क्रय- विक्रय और परिवहन पर रोक लगाते हुए उक्त व्यक्ति को नोटिस जारी किया […]

You May Like

मनोरंजन