महावीर कोल वासरी के दूषित पानी का जमीनों पर दुष्प्रभाव   

सिंगरौली। गोरबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत एनसीएल की गोरबी कोयला खदान संचालित है, जहां महावीर कोल वासरी कोयला धुलाई का काम दशकों से कर रहा है। काले पानी से नौढ़िया और महदेइया के लोगो की परेशानी कम होने के बजाय बढ़ गई है।

महावीर कोल वासरी का गंदा पानी इतना बढ़ गया कि अब वह नाले में तब्दील हो रही है। इससे लोगों की समस्या बढ़ने के साथ-साथ जमीन भी बंजर हो रही हैं। गोरबी ब्लॉक बी खदान के चलते वैसे भी इलाके में जल स्तर पाताल लोक पहुंच गया है। वहीं महावीर कोल वासरी से निकलने वाले कोयला युक्त पानी में खतरनाक रसायन होंने की चर्चा लोगों की चिंता जरूर बढ़ा रही हैं। कहते हैं कि यही वजह है कि पानी का रंग काला दिखाई देता है। गांव वालों का कहना है कि यहां पानी पीने लायक तक नहीं बचा है। हालांकि मजबूरी में छानकर लोग मुॅह धोने के साथ पीने को भी मजबूर है। ग्रामीणों का आरोप हैं की महावीर कोल वासरी ने निकला कोयला कई एकड़ खेतों में पहुंच गया है, धूप होने पर कोयला का डस्ट पूरे इलाके में उड़कर घर और पेड़-पौधों पर पहुंच रही है। वही वासरी स्थापित करने से पहले पर्यावरणीय मंजूरी लेना अनिवार्य रहता है।

Next Post

धरनावदा में कुएं से बछड़ा निकालने उतरे 6 लोग, दम घुटने से 2 की मौत, चार गंभीर

Tue Jun 24 , 2025
गुना। जिले के धरनावदा कस्बे में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। यहां एक गाय के बछड़े को बचाने के प्रयास में 6 लोग एक के बाद एक कुएं में उतरे, लेकिन दम घुटने से सभी बेहोश हो गए। इस दर्दनाक घटना में 2 […]

You May Like