इंदौर: शहर में एक बार फिर कथित लव जिहाद का मामला सामने आया है. हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने एमआईजी क्षेत्र के एक कैफे से युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा.
हिंदू जागरण मंच को सूचना मिली थी कि एक युवक एक युवती को लेकर कैफे में बैठा है. संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और युवक से नाम पूछा तो उसने पहले अपना नाम राहुल बताया, लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद उसने अपना असली नाम जाहिद बताया.
आरोप है कि जाहिद ने एक फर्जी आईडी बना रखी थी, जिसका उपयोग वह युवती को होटल ले जाने और उसका अश्लील वीडियो बनाने में करता था. पुलिस ने जब जाहिद का मोबाइल जांचा, तो उसमें युवती के अश्लील वीडियो और तस्वीरें मिलीं. मामले में एमआईजी पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है. पुलिस आरोपी की फर्जी आईडी और मोबाइल में मिले कंटेंट की जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
