सातवीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप

जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ मंडला में गैंगरेप हुआ। दरिंदों के चंगुल से छूटकर पीडि़ता शहर पहुंची और परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक गढ़ा निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सोशल मीडिया के जरिए उसकी मंडला निवासी युवक से दोस्ती हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। युवक ने नाबालिग को मंडला बुलाया। युवक की बातों में आकर किशोरी बस के जरिए मंडला पहुंच गई जहां बस स्टेंड पर युवक उसे लेने आया और उसे अपने साथ ले गया इसके बाद कमरे में उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी के दोस्त ने भी किशोरी को हवस का शिकार बनाया। पीडि़ता आरोपियों के चंगुल से छूटकर जैसे तैसे भाग निकली और शहर आने के बाद परिजनों को आपबीती सुनाई जिसके बाद मामला थाने तक पहुंचा। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

नाइजीरियन नागरिक से मिले दस लाख

Wed Apr 30 , 2025
जबलपुर। सिविल लाइन पुलिस ने गत दिवस मुख्य रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर-6 के बाहर माल गोदाम के पास चेकिंग के दौरान नाइजीरियन नागरिक को पकड़ा। संदेह होने पर उसके बैग की तलाशी ली गई तो दस लाख रूपए नगद मिले। नाइजीरियन नागरिक इस्वे पैट्रिक से पूछताछ की गई। इसके बाद […]

You May Like