चार लाख से ज्यादा कीमत की मदिरा और वाहन जब्त

इंदौर: शहर में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए आबकारी विभाग ने दो जगह कार्रवाई की. जिसमें चार लाख रुपए से अधिक कीमत की अवैध शराब और एक चारपहिया व एक दोपहिया वाहन जब्त किए.उक्त कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में की, पहली कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक आशीष जैन देवास निवासी पंकज पिता जयसिंह परमार को एक ईऑन कार से 36 बल्क लीटर शराब के साथ पकड़ा.

इसमें दो पेटी विदेशी व्हिस्की और दो पेटी देशी शराब शामिल थी. आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है. आरोपी के कब्जे से जो शराब जब्त की हैं, उसकी कीमत तीन लाख तीस हजार रुपए बताई जा रही है. इसी तरह की दुसरी कार्रवाई काछी मोहल्ला के उपनिरीक्षक भगवानदास अहरवार के नेतृत्व में कुलकर्णी नगर क्षेत्र में की. यहां एक दोपहिया वाहन से 100 पाव देशी मसाला शराब ले जाई जा रही थी, जिसे जब्त कर लिया.

कुलकर्णी नगर में रहने वाले आरोपी अंकित पिता मिश्रीलाल के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है. आरोपी के कब्जे से जब्त माल की कीमत सत्तर हजार पांच सौ रुपए बताई गई है, आबकारी टीम ने आरोपी का वाहन भी जब्त किया है.

इन दोनों प्रकरण में जिला कंट्रोल रूम प्रभारी देवेश चतुर्वेदी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोज अग्रवाल, जयसिंह ठाकुर, उपनिरीक्षक सुनील मालवीय, मुख्य आरक्षक बद्रीसिंह जमरा, सीमा भूरिया, आरक्षक विपुल खरे, मुकेश रावत और वीरेंद्र पटेल सहित विभागीय टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई. आबकारी विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे अवैध शराब से दूर रहें, और यदि ऐसी किसी गतिविधि की जानकारी हो, तो विभाग को सूचित कर अभियान में सहभागी बनें.

Next Post

लगातार बारिश से भोपाल में बिगड़े हालात, सुबह तक 5.5 इंच बारिश, जनजीवन प्रभावित

Wed Jul 30 , 2025
भोपाल: राजधानी भोपाल में बीते तीन दिनों से जारी भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। रविवार रात से आज बुधवार सुबह तक कुल 140 मिमी करीब 5.5 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो जुलाई 2022 के बाद की सबसे तीव्र वर्षा में शामिल है। […]

You May Like