
जबलपुर। सिविल लाइन पुलिस ने गत दिवस मुख्य रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर-6 के बाहर माल गोदाम के पास चेकिंग के दौरान नाइजीरियन नागरिक को पकड़ा। संदेह होने पर उसके बैग की तलाशी ली गई तो दस लाख रूपए नगद मिले। नाइजीरियन नागरिक इस्वे पैट्रिक से पूछताछ की गई। इसके बाद 500-500 के नोट की 19 गड्डी और 200 के नोट सहित कुल रकम 10 लाख की रकम जब्त करने के बाद आयकर विभाग को सूचना दे दी गई। इसके बाद विदेशी नागरिक को अग्रिम जांच में संपूर्ण सहयोग करने की बात पर दस्तावेजी कार्रवाई के बाद छोड़ा गया।
