कुसमी :कुसमी थाना पुलिस ने अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई करते हुए एक लाल रंग के ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को मौके से गिरफ्तार किया । फिलहाल वाहन मालिक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसकी तलाश जारी है। गुडुआधार मे पुलिस की कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।दरअसल, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी। जिस पर कुसमी थाना प्रभारी भूपेश वैस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर छापेमार कार्रवाई की गई।
इस दौरान रेत से भरे ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 18 एबी 6647 को रेत का अवैध परिवहन करते जब्त करते हुए चालक रजनीश साकेत पिता अयोध्या प्रसाद साकेत उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। चालक के द्वारा किसी तरह के कोई वैध कागजात नही दिखाये तब चालक को वाहन के साथ थाना लाया गया ,वही वाहन मलिक की तलाश की जा रही है। दोनों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत धारा 303(2),317(5),बीएन एस 4/21 130/177 3/181 ,5/180,146/196 एमव्ही एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।इस कार्यवाही मे प्रआर कमलेश सिंह ,दिनेश सिंह ,पंकज सिंह ,दिनकर द्विवेदी की अहम भूमिका रही।
