मकर सक्रांति का पर्व आज

जिले के सोन-गोपद संगम नदी के तट पर लगेगा विशाल मेला

नवभारत न्यूज

सिंगरौली 13 जनवरी। मकर सक्रांति पर्व का शुभ मुहुर्त दिन मंगलवार को है। जहॉ जिले भर ेमें मकर संक्राति पर्व को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। जिले के चितरंगी, माड़ा, कचनी, सरई इलाके के गोपद सोन नदी तट पर विशाल मेला भी लगेगा। मकर संक्राति के पर्व पर लाखों श्रद्धालु सोन एवं गोपद नदी में आस्था की डूबकी लगाएंगे।

मकर संक्राति पर्व कल 14 जनवरी को है। उक्त पर्व को लेकर बाजारों में लाई, गुड़, चुड़ा एवं तील की दुकाने सजी हुई हैं। जहां गुड़ एवं लाई-चुड़ा की कीमत प्रति किलो 60 रूपये पहुंचा है। इधर उक्त पर्व पर चितरंगी इलाके के सोन-गोपद नदी तट के वर्दी सरई थाना क्षेत्र के गोपद तट सुरसराई घाट झारा, कचनी, पचौर, माड़ा में विशाल मेला लगता है। यहां तक कि वर्दी एवं सुरसराई घाट में 15 दिनों तक मेला लगता है। इसके मद्देनजर पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी है। वही सुरसुराई घाट में सरई पुलिस के लिए बेजा वूसली का अच्छा जरिया बन गया है।

मकर संक्रांति पुण्य काल मुहूर्त

ज्योतिषविद् पं.डॉ. एनपी मिश्र महाप्रबंधक शिवधाम मंदिर बैढ़न के अनुसार मकर संक्रांति पुण्य काल मुहूर्त 14 जनवरी की सुबह 9:3 से शाम 5:46 बजे तक रहेगा। महा पुण्य काल समय सुबह 9:3 से सुबह 10:48 बजे तक रहेगा। 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते है। इसीलिए इसे मकर संक्रांति के नाम से जानते है। इस दिन सूर्य उत्तरायण होता है। इसलिए इसे उत्तरायण संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। मकर संक्रांति से खरमास समाप्त होता है और शुभ व मांगलिक कार्यों की फिर से शुरुआत हो जाती है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि से निकल कर अपने पुत्र शनि की राशि मकर में प्रवेश कर एक मास और इसके पश्चात शनि देव की ही राशि कुंभ में एक मास निवास करते है। इससे यह पर्व पिता व पुत्र की आपसी मतभेद को दूर करने तथा अच्छे संबंध स्थापित करने की सीख देता है।

Next Post

गौवंश तस्करों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, पिकअप वाहन एवं 4 नग गौवंश किया जब्त

Mon Jan 13 , 2025
  बड़वानी, (नवभारत)। एसपी ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि गौ तस्करी के मामलों में पेशेवर ढंग से विवेचना करें। जिसके तहत 12 जनवरी को एसडीओपी दिनेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में सिलावद टीआई वीरबहादुरसिंह चौहान को मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में गौवंश को […]

You May Like