सरपंच पति को गोली मारने वाले गिरफ्तार 

जबलपुर। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत बिलखरवा आकाश ढाबा के सामने सरपंच पति को गोली मारने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसका खुलासा आज पुलिस कंट्रोल रूम में अति पुलिस अधीक्षक अंजना तिवारी ने किया।

पुलिस के मुताबिक दुर्गेश लोधी 36 वर्ष निवासी घुंसौर थाना शहपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी श्रीमति रानू पटेल ग्राम घुंसौर ग्राम पंचायत घुंसौर की सरपंच है। एक सप्ताह पहले कार से क्रमांक एमपी 20 जेड एच 1515 से आकाश ढाबे जाने के लिये कटंगी वायपास दमोहनाका ब्रिज पर गढ़ा होते हुये निकलकर आकाश ढाबा बिलखरवा भेड़ाघाट शाम लगभग 4-30 बजे पहॅुचा वहीं खाना खा कर रात लगभग 8 बजे ढाबा से मोबाइल पर बात कर पैदल पैदल चल रहा था उसी समय अचानक 2 लडक़े उसके बाजू में आ गये जिन्होंने फायर कर दिया था जिससे उसे चोटें आई थीं।

राजनीतिक व व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता के चलते अजीत उर्फ अज्जू लोधी से पुराना विवाद था। लगभग 10 माह पहले दुर्गेश और उसके भाइयों ने अजीत पर फायरिंग की थी, जिस पर थाना शहपुरा में मामला दर्ज हुआ था। उसी रंजिश के कारण तीनों आरोपियों ने बदला लेने की साजिश रची थी।

कार, बाइक, पिस्टल, कारतूस किए जप्त

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मोटरसाइकिल एमपी 20 जेडयू 4366), हुंडई आई-20 कार एमपी 20 सीडी 3414, देशी पिस्टल, एक मिस कारतूस, और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Next Post

चंडी मेला घूमने निकले युवक की हत्या

Sat Nov 1 , 2025
जबलपुर। सिहोरा थाना क्षेत्र में चंडी मेला घूमने निकले युवक की हत्याकर दी गई, सूचना मिलते पुलिस एफएसएल टीम मौका ए वारदात पर पहुंच गई और घटना स्थल से महत्वपूर्ण सुराग जुटाएं, आरोपी कौन है और हत्या किन कारणों के चलते की इसका पता नहीं चल सका है पुलिस पतासाजी […]

You May Like

मनोरंजन