ओम बिरला ने सरोजिनी नायडू की जयंती पर श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देश की प्रथम महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू की जयंती पर गुरुवार को श्रद्धांजलि दी।

श्री बिरला ने संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में ‘भारत कोकिला’ को पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, संसद सदस्य, पूर्व सदस्य, लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी श्रीमती नायडू को श्रद्धांजलि दी।

श्रीमती नायडू एक सशक्त वक्ता, प्रसिद्ध कवि एवं प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थीं। तेरह फरवरी, 1879 को हैदराबाद में जन्मी श्रीमती नायडू ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई और महिलाओं की शिक्षा और सशक्तीकरण के लिए उल्लेखनीय कार्य किया । उन्होंने दिल्ली में लेडी इरविन कॉलेज फॉर वुमेन की भी स्थापना की। स्वतंत्रता के बाद, श्रीमती नायडू यूनाइटेड प्रोविंस (वर्तमान उत्तर प्रदेश) की पहली महिला राज्यपाल बनीं। दो मार्च 1949 को उनका निधन हो गया।

Next Post

वक़्फ़ पर असहमति की टिप्पणियां कार्यवाही से हटाना अलोकतांत्रिक : खरगे

Thu Feb 13 , 2025
नयी दिल्ली, 13 फरवरी (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को कहा कि वक़्फ़ विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) सदस्यों की असहमति की टिप्पणी हटाना गलत है और उसके बिना यह रिपोर्ट फर्जी है ,इसलिए इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने वक़्फ़ विधायक पर […]

You May Like