
सिंगरौली। चितरंगी पुलिस ने थाना क्षेत्र के खम्हरिया कला गांव स्थित महान नदी से रेत की चोरी कर रहे एक ट्रैक्टर को आज दिन शनिवार को दबोचते हुये जप्त कर कार्रवाई की है। इस संबंध में चितरंगी थाना प्रभारी निरीक्षक सुधेश तिवारी ने बताया कि मुखबिरो से सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम को कार्यवाही के लिए निर्देशित करते हुये रवाना किया गया। जहां पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना अनुसार ग्राम खम्हरिया कला में महान नदी से रेत लोडकर आ रहे सोनालिका ट्रैक्टर वाहन क्रमांक एमपी 66 ए 3387 को खड़ा कराकर चालक से दस्तावेज मांगा गया। लेकिन मौके पर वाहन चालक के द्वारा टीपी प्रस्तुत नही किया गया। जिसे जप्त कर बीएनएस की धारा 303(2),317(5) एवं 4/21 खान खनिज अधिनियम का अपराध पंजीबध्द कर कार्रवाई की गई है।
