
दमोह. जिले की हिंडोरिया थाना की बांदकपुर चौकी के आसपास 8 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म जैसी घटना सामने आने पर मासूम को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में शुक्रवार रात लाया गया था, जिसका उपचार के बाद पुलिस द्वारा करवाई की गई. पास्को एक्ट के आरोपी हल्लेभाई अहिरवार उम्र 25 साल थाना हिण्डोरिया को घटना के कुछ ही घण्टो में गिरफ्तार किया गया है. जिसे न्यायालय पेश कर दाखिल जेल किया गया है.
