बीएचईएल ने रिवरवोल्ट हाइड्रो परियोजना के लिए अंतिम स्टेटर-रोटर पंचिंग सेट की समयबद्ध आपूर्ति कर रचा उत्पादन कीर्तिमान

भोपाल: बीएचईएल ने वित्त वर्ष 2025–26 के दौरान रिवरवोल्ट हाइड्रो प्राइवेट लिमिटेड परियोजना के लिए अंतिम स्टेटर एवं रोटर पंचिंग सेट की समयबद्ध आपूर्ति कर एक महत्वपूर्ण उत्पादन उपलब्धि हासिल की। 3,650 किलोवाट क्षमता वाले 32वें एवं अंतिम सेट का हस्तांतरण बीएचईएल भोपाल के फीडर्स विभाग की ब्लॉक-10 प्रेस शॉप में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में किया गया।

यह स्टेटर एवं रोटर पंचिंग दलीप कुमार पाल, प्रबंधक (प्रेस शॉप) द्वारा आनंद कुमार गोस्वामी, अपर महाप्रबंधक (एलईएम, आईएमएम) को, कार्यपालक निदेशक (एचईपी, भोपाल) प्रदीप कुमार उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति में सौंपे गए। निर्धारित समय-सीमा के भीतर आपूर्ति बीएचईएल की परियोजना निष्पादन क्षमता और गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (फीडर्स एवं ट्रांसफार्मर मैन्युफैक्चरिंग, कमर्शियल एवं अनुरक्षण) रूपेश तेलंग, महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल मशीन) विकास खरे तथा महाप्रबंधक (फीडर्स) संतोष डोंगरे भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री उपाध्याय ने प्रेस शॉप टीम की सराहना करते हुए कहा कि महत्वपूर्ण पंचिंग सामग्रियों की समय पर आपूर्ति से परियोजना की प्रगति सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी समर्पण और कार्यकुशलता के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (प्रेस शॉप) महेंद्र कुमार सहारे, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (एलईएम) दुष्यंत सुभेदार सहित प्रेस शॉप एवं अनुरक्षण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

सट्टा किंग आजाद खान के अवैध निर्माण पर बुलडोजर, आजाद पैलेस जमींदोज

Mon Dec 29 , 2025
अशोकनगर। सट्टा किंग और सेंशन का बादशाह कहे जाने वाले आजाद खान का आजाद पैलेस (होटल) सोमवार को जिला प्रशासन ने अवैध निर्माण के चलते ढहा दिया गया। इस अवैध निर्माण पर छह घंटे से अधिक समय तक दो हिटैची मशीने चली। जिन्होंने आजाद पैलेस को जमीदौज कर दिया। कार्रवाई […]

You May Like