शूटआउट में स्पेन को हराकर पुर्तगाल ने जीता यूईएफए नेशंस लीग का खिताब

म्यूनिख, 09 जून (वार्ता) पुर्तगाल ने स्पेन को शूटआउट में हराकर यूईएफए नेशंस लीग का खिताब जीत लिया है। इस जीत के साथ वह दो बार यह कारनामा करने वाली पहली टीम बन गई है।

म्यूनिख फुटबॉल एरिना में रविवार रात खेले गये फाइनल में दोनों टीमों के बीच अतिरिक्त समय के बाद मुकाबला 2-2 से बराबरी रहने के बाद हुए शूटआउट में पुर्तगाल ने स्पेन पर 5-3 से जीत दर्ज कर दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया। 40 वर्षीय क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने टूर्नामेंट का अपना आठवां गोल किया और नेशंस लीग फाइनल में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए।

स्पेन के लिए पहले हाफ में मार्टिन जुबिमेंडी ने 21वें मिनट में गोलकर अपनी टीम बढ़त दिलाई। इसके पांच मिनट बाद पुर्तगाल के नूनो मेंडेस अपने पहले अंतरराष्ट्रीय गोल से स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद मिकेल ओयार्जाबल ने पेड्री के पास को गोल में बदलकर स्पेन को 2-1 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में रोनाल्डो मैच के 61वें मिनट मे गोलकर पुर्तगाल को 2-2 बराबरी पर ला दिया। यह रोनाल्डा का 938वां गोल था। अतिरिक्त समय में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पायी।

स्कोर बराबरी पर रहने के बाद हुये शूटआउट में पुर्तगाल ने पांच और स्पेन ने तीन गोल किये। पेनल्टी शूटआउट में गोंसालो रामोस ने पुर्तगाल की ओर से पहला, विटिना ने दूसरा गोल किया। ब्रूनो फर्नांडीस ने तीसरा गोल किया। चौथा गोल नूनो मेंडेस के हिस्से में आया। पुर्तगाल की ओर से रूबेन नेवेस ने पांचवां गोलकर अपनी टीम को 5-3 से जीत दिला दी। वहीं स्पेन के लिए मेरिनो, एलेक्स बेना और इस्को ने गोल किये।

Next Post

पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपरिवर्तित

Mon Jun 9 , 2025
नई दिल्ली 09 जून (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रहने के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम आज अपरिवर्तित रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली […]

You May Like