तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर बैठी 5 गायों को कुचला

सतना: इंदौर में बेलगाम ट्रक द्वारा तांडव किए जाने के बाद कुछ इसी तरह का हादसा सतना में भी देखने को मिला। अंतर बस इतना रहा कि यहां पर सड़क पर मौजूद गाय शिकार बनी। तेज रफ्तार ट्रक द्वारा कुचले जाने के कारण जहां 4 की मौके पर ही मौत हो गई वही एक गंभीर तौर पर घायल हो गई।कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ।

नागौद से आ रहे एक ट्रक ने बाईपास पर स्वादिष्ट रसोई ढाबा के सामने सड़क पर बैठी पांच गायों को कुचल दिया। हादसे में चार गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शी आदर्श त्रिपाठी अपने दोस्तों अनंत मिश्रा और सुजल बाल्मीकि के साथ ढाबे पर खाना खा रहे थे।

तभी अचानक ट्रक (एमपी19-जेडीएन-6379) तेज रफ्तार में आया और सड़क पर बैठी गायों को रौंदते हुए रीवा की तरफ भागने लगा। ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार हिम्मत दिखाते हुए आदर्श और उनके दोस्तों ने ट्रक का पीछा किया और मटेहना बाईपास पुल पर वाहन को रोकने में सफल रहे। ट्रक चालक की पहचान राकेश राय के रूप में हुई, जो टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना क्षेत्र के सगरवारा गांव का निवासी है।
ट्रक जब्त चालक गिरफ्तार
ढाबा संचालक और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों ने भी हादसे की पुष्टि की। सूचना मिलते ही कोलगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात सड़क पर मवेशियों का बैठे रहना आए दिन दुर्घटनाओं की वजह बनता है।

Next Post

जन धन खातों की री-केवाईसी 30 सितंबर तक कराएं, ऐसा न करने पर खाता हो सकता है बंद

Thu Sep 18 , 2025
नई दिल्ली, 18 सितंबर 2025: प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) के 10 साल पूरे होने पर सरकार ने खाताधारकों से 30 सितंबर तक अपने खातों की री-केवाईसी कराने को कहा है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, बैंक खाता खुलने के 10 साल बाद केवाईसी अपडेट करना जरूरी […]

You May Like