जबलपुर: कुण्डम थाना अंतर्गत डोली में अंधविश्वास के चलते एक भतीजे ने अपने ही सगे चाचा पर शक में हमला कर दिया कि वे तंत्र-मंत्र के जरिए उसके घर में भूत-प्रेत भेजते हैं।
पुलिस के मुताबिक बिहारी लाल यादव 60 वर्ष निवासी डोली ने पुलिस को बताया कि बीती रात जब वह अपने घर के आँगन में बैठा था तभी उनका भतीजा छोटेलाल यादव वहाँ पहुँचा। छोटेलाल ने चिल्लाते हुए आरोप लगाया कि तुम मेरे घर में भूत भेजते हो जब बिहारी लाल ने मना किया, तो आरोपी आगबबूला हो गया और सगे चाचा से अभद्रता करने लगा।
विरोध करने पर आरोपी ने बुजुर्ग चाचा के साथ लात-घूसों से मारपीट की और उन्हें उठाकर जमीन पर पटक दिया। इस हमले में बिहारी लाल खून से लथपथ हो गए। मौके पर मौजूद दामाद सुरेश आर्मो और बेटी शांति बाई ने किसी तरह बीच- बचाव कर बुजुर्ग की जान बचाई।
