नवरात्र से पहले सजे पूजा पंडाल, सड़कों पर शुरू हुआ दुर्गा प्रतिमाओं को ले जाने का सिलसिला

भोपाल: शारदीय नवरात्र की शुरुआत से पहले ही राजधानी में दुर्गोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए पूजा पंडालों में दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रतिमाओं को विभिन्न वाहनों के माध्यम से पंडालों तक पहुंचाया जा रहा है। इससे राजधानी के प्रमुख मार्गों पर नवरात्र की रौनक नजर आने लगी है।
नवरात्र को लेकर शहर के अलग-अलग इलाकों में आयोजन समितियां तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। कहीं आकर्षक पंडाल तैयार किए जा रहे हैं, तो कहीं मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विधि-विधान से स्थापित करने की तैयारी चल रही है।

प्रतिमाओं को वाहनों में सजाकर पंडालों तक ले जाते हुए देखा जा रहा है। शहर के प्रमुख रास्तों से गुजरते प्रतिमाओं से लदे वाहनों के कारण वातावरण में उत्सव का माहौल बनने लगा है।नवरात्र के दौरान राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन होंगे। पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है।

Next Post

कक्षा 9वीं से 12वीं की छमाही परीक्षा 18 नवंबर से शुरू होंगी

Sat Oct 10 , 2026
रीवा :लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छमाही परीक्षा का टाइम टेबल घोषित कर दिया गया है। टाइम टेबल जारी होते ही छात्र और शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। बताया गया है कि छात्रों को परीक्षा की तैयारी का भी समय नहीं मिल पाया […]

You May Like