इंदौर: आजाद नगर थाना क्षेत्र में लेनदेन के विवाद को लेकर एक युवक पर दो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया. हमले में घायल युवक को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया है.
मदीना नगर में रहने वाले 25 वर्षीय सोहेब पिता जाकिर का दो युवकों से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी बात को लेकर आरोपियों ने उससे कहासुनी की और विवाद बढ़ने पर धारदार चाकू से हमला कर दिया. चाकू लगने से सोहेब घायल होकर गिर पड़ा. वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. सूचना मिलने पर परिजन घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है.
Next Post
दमोह प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली
Fri Aug 7 , 2026
दमोह: जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार शुक्रवार को सबसे पहले उन्होंने सर्किट हाउस में कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) और जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे की गोपनीय कक्ष में बैठक हुई। इसके उपरांत बारी-बारी से विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष के अलावा और भी नेताओं से […]

You May Like
-
1 year ago
वियतनाम ब्रिक्स का ‘साझेदार’ सदस्य बना
-
1 month ago
एसपी सीधी ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं
-
2 months ago
शहर के गंदे पानी के प्रदूषण से मुक्त होगी सोन नदी