मेला : ऑटोमोबाइल दुकानों के लिये 31 तक ऑनलाइन आवेदन, अन्य सेक्टर के लिये 6 तक आवेदन

ग्वालियर: संभाग आयुक्त मनोज खत्री ने मेले की तैयारियों के सिलसिले में ली गई बैठक में मौजूद उपायुक्त नगर निगम एवं मेला सचिव से मेले की तैयारियों की जानकारी ली। इस साल 25 दिसम्बर से 25 फरवरी तक ग्वालियर व्यापार मेला लगने जा रहा है।बैठक में ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के सचिव सुनील त्रिपाठी ने जानकारी दी कि इस साल के मेले के लिये दुकानें लगाने के लिये ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। अब तक 346 दुकानों के लिये ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। मेला सचिव ने बताया कि ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिये ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर रखी गई है।

अन्य सेक्टर के लिये ऑनलाइन आवेदन की 06 नवम्बर आखिरी तिथि निर्धारित है। बकायादार दुकानदारों द्वारा अब तक 45 लाख 60 हजार रुपए से अधिक राशि मेला प्राधिकरण में जमा कराई जा चुकी है। यह स्पष्ट कर दिया गया है कि जिन दुकानदारों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किए गए हैं परंतु बकाया भुगतान नहीं किया है, उनके आवेदन स्वत: निरस्त हो जायेंगे। बैठक में मेला अधिकारी अशोक चौहान, एसडीएम लश्कर नरेन्द्र बाबू यादव एवं उप आयुक्त नगर निगम अमरसत्य गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Next Post

ग्वालियर में कांग्रेस सांसद अशोक सिंह का मैरिज गार्डन सील

Mon Oct 27 , 2025
ग्वालियर: कांग्रेस सांसद अशोक सिंह के परिवार द्वारा संचालित बालाजी मैरिज गार्डन को जिला प्रशासन की टीम ने सील कर दिया है। यह कार्रवाई ग्वालियर हाईकोर्ट के आदेश के बाद की गई है। जिसमें जमीन को सरकारी बताया गया था।प्रशासन ने यह कार्रवाई थाटीपुर इलाके में देर रात की। तहसीलदार […]

You May Like