पेरिस मेट्रो में हुयी चाकूबाजी का संदिग्ध गिरफ्तार

पेरिस, 27 दिसंबर (वार्ता) फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस ने शुक्रवार को मेट्रो लाइन-3 के विभिन्न स्टेशनों पर हुई चाकूबाजी की घटनाओं के संबंध में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी साझा की। फ्रांसीसी समाचार पत्र ले पेरिसियन ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि इस हमले में तीन महिलाएं घायल हुई हैं। इस मामले में गनीमत यह रही कि तीनों पीड़ितों को मामूली चोटें आईं, जिनका आपातकालीन सेवाओं द्वारा मौके पर ही उपचार कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावर का जन्म माली में हुआ था और वह वारदात के बाद मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने बाद में उसे उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने शुरुआती जांच के आधार पर इस हमले में किसी भी प्रकार की आतंकवादी संलिप्तता से इनकार किया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को पेरिस मेट्रो लाइन-3 पर एक व्यक्ति ने अलग-अलग स्टेशनों पर तीन महिलाओं पर चाकू से हमला कर सनसनी फैला दी थी।

Next Post

सलमान खान स्टारर फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज

Sat Dec 27 , 2025
मुंबई, 27 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपने जन्मदिन पर अपनी आने वाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान का टीजर रिलीज कर दिया है। बैटल ऑफ गलवान के टीजर में सलमान खान अपने अब तक के सबसे दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं, जहां वह एक भारतीय […]

You May Like