सलमान खान स्टारर फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज

मुंबई, 27 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपने जन्मदिन पर अपनी आने वाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान का टीजर रिलीज कर दिया है।
बैटल ऑफ गलवान के टीजर में सलमान खान अपने अब तक के सबसे दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं, जहां वह एक भारतीय सेना के अफसर की भूमिका में हैं। उनके चेहरे पर दिखती सख़्ती, संयमित गुस्सा और शांत लेकिन मजबूत अंदाज़ बिना कुछ कहे बहुत कुछ कह देता है। खासतौर पर आख़िरी पलों में उनकी सीधी नज़र दर्शकों से जैसे बात करती है और एक गहरा असर छोड़ जाती है।

टीजर को और असरदार बनाती हैं स्टेबिन बेन की आवाज, जो खामोशी को चीरते हुए भावनाओं और जल्दबाज़ी का एहसास कराती हैं। वहीं हिमेश रेशमिया का दमदार बैकग्राउंड स्कोर अपनी तेज़ और धड़कन बढ़ा देने वाली धुनों से विजुअल्स की सच्चाई को और भी गहराई देता है। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही फिल्म बैटल ऑफ गलवान में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म को सलमान खान ने सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

Next Post

'धुरंधर' 1,000 करोड़ी क्लब में, 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी

Sat Dec 27 , 2025
नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर’ वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर ‘1,000 करोड़ी क्लब’ में शामिल हो गयी है। इतना ही नहीं, वर्ष 2025 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म भी बन गयी है। रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म ने इस दरमियान कई रिकॉर्ड तोड़े। […]

You May Like