सतना: जिले के रैगांव थाना क्षेत्र से लापता हुई दो छात्राएं इटारसी रेलवे स्टेशन पर मिलीं। दोनों बालिकाओं को दस्तयाब कर परिजनों को सौंपने के बाद पुलिस द्वारा उन्हें बहला फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है।थाना प्रभारी रैगावं उपनिरीक्षक आरपी त्रिपाठी से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी ने थाना रैगांव में दिनांक 17.09.2025 को रिपोर्ट किया कि उनकी लड़की सुबह घर से स्कूल जाने का बोल कर गयी थी जो वापस नहीं आयी।
पता तलाश पर नहीं मिली संदेह है कि कोई बदमाश लड़की को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है। सूचना पर अपराध सदर पंजीबद्द कर रात्री में ही अपृहता की पता तलाश हेतु टीम खाना किया गया था। दौरान पता तलाश मुखबिर से सूचना मिली की दो बालिकाये स्कूली ड्रेस एवं स्कूली बस्ता लिये इटारसी रेल्वे स्टेशन में बैठी है जो जिला सतना थाना रैगांव का होना बता रही है सूचना पर रवाना होकर इटारसी पहुंचकर गुमसुदा बालिकाओ को उनके परिजनो के साथ दस्तयाब किया गया। जिसके बाद अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।
