रामलला प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर चला तीन दिवसीय आयोजन

संगीतमय गीत रामायण की प्रस्तुति पर हुए मंत्रमुग्ध
ग्वालियर: डीबी सिटी परिसर के अंतर्गत श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ का भव्य तीन दिवसीय आयोजन किया गया जिसमें प्रथम दिन प्रभु श्री राम जी का अभिषेक समस्त कार्यकर्ताओं और रहवासियों द्वारा किया गया।प्रतिष्ठित कलाकारों के माध्यम से प्रभु श्री राम जी का रामधुन कार्यक्रम का आयोजन किया, उनके मनमोहक भजनों के माध्यम से पूरा मंदिर परिसर राममय हो गया.

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती ऊषा चौहान, जिला मंत्री श्रीमती शिल्पा खत्री, जिला कार्यकारणी सदस्य श्रीमती तृप्ति भटनागर सहित जिले एवं मंडल के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। सम्मत नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष सहित वर्तमान एवं पूर्व जिला अध्यक्ष का शॉल,श्रीफल द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।

राजा मानसिंह तोमर संगीत विश्वविद्यालय की कुलगुरु श्रीमती स्मिता सहस्त्रबुद्धे एवं उनके अन्य साथी संगीत कलाकारों द्वारा संगीतमय गीत रामायण की प्रस्तुति करके किया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद, चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर ने सभी उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को उनके माता पिता के हाथों पुरस्कार वितरण कराया। महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष किरण लता भदौरिया भी उपस्थित हुई।

Next Post

पंजाबी समाज ने हर्षोल्लास से मनाई लोहड़ी

Tue Jan 14 , 2025
पर्यावरण को सुरक्षित रखने लोहड़ी गौकाष्ट से जला कर मनाई ग्वालियर: सोमवार को पंजाबी समाज का मुख्य पर्व लोहड़ी धूमधाम और हर्षो उल्लास मनाया गया। पंजाबी बाहुल्य क्षेत्र हनुमान नगर आदर्श कॉलोनी, रामबाग कॉलोनी, अलिज़ाबाग, साकेत बिहार, बसंत विहार, विवेक विहार ,चेतकपुरी, माधव नगर, श्री राम कॉलोनी, हरिशंकर पुरम, सेवा […]

You May Like