
खंडवा। पंधाना तहसील के ग्राम जामली राजगढ़ में गुरुवार को हुए दुर्गा विसर्जन ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार को गांव का दौरा किया। उन्होंने मृतकों और घायलों के परिवारों से मुलाकात की और पूरी घटना की जानकारी ली।
पटवारी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने राज्य सरकार से मृतकों के परिजनों को एक करोड़ रुपए की राहत राशि देने की मांग की। पटवारी ने कहा कि यह समय राजनीति का नहीं है, बल्कि संवेदनशीलता और सहायता का है।
हादसे में करीब 30-35 ग्रामीण ट्रॉली पर सवार होकर अर्दला तालाब गए थे। ट्रॉली पलटने से 11 लोगों की मौत हुई और कई गंभीर रूप से घायल हुए।
