सिंगरौली :डीएसबी शाखा बैढ़न में पदस्थ आरक्षक राकेश गंगले ने बीती रात दफ्तर के कमरे में चद्दर के सहारे पंखे पर लटक कर आत्महत्या कर लिया है मृतक के पास से एक सुसाइड पत्र लिखा है जिसमें पुलिस मुख्यालय भोपाल के अधिकारियों को दोषी ठहराया हैः इस घटना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है जानकारी के अनुसार डीसीबी शाखा बधन में पिछले कुछ वर्षों से पदस्थ राकेश उम्र 35 वर्ष कार्यवाहक प्रधान आरक्षक निवासी मुरैना जिला ने बीती रात दफ्तर में ही फांसी के फंदे पर झूल आत्महत्या कर लिया है आत्महत्या करने का कारण सुसाइड पत्र के अनुसार मृतक ने उल्लेख किया है कि सिंगरौली एवं मुरैना जिले की दूरी करीब 1000 किलोमीटर है
नजदीक यानी मुरैना जिला तथा उसके आसपास पड़ोसी जिले में स्थानांतरण के लिए कई बार पुलिस मुख्यालय भोपाल के अधिकारियों के यहां से मुलाकात कर अपनी समस्या को सुनता रहा । लेकिन पुलिस मुख्यालय भोपाल के अधिकारियों ने मृतक प्रधान आरक्षक के आवेदन पत्रों को नजरअंदाज कर दे रहे थे संभवत परिवार से दूर रहने की बात कर वह सुसाइड कर लिया है हालांकि अभी परिवारजन नहीं पहुंचे देर शाम तक पहुंचाने की संभावना है।
