इंदौर: रविवार आधी रात से रुक-रुककर हो रही रिमझिम बारिश के बाद सोमवार सुबह शहर का मौसम बदला-बदला नजर आया। सुबह से कहीं रिमझिम तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली।
मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में मानसून सक्रिय है और सोमवार को कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इंदौर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश होने का अनुमान है।
