निर्माणाधीन बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से गिरा चौकीदार, मौत

इंदौर: राजेंद्र नगर क्षेत्र के बिजलपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से गिरने से 40 वर्षीय चौकीदार की मौत हो गई. हादसे के बाद उसे गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया.जैस्मिन प्राइम कॉलोनी में तीन मंजिला बिल्डिंग का निर्माण चल रहा है. रविवार शाम 40 वर्षीय चौकीदार रामभरोसे पिता त्रिलोकनाथ, निवासी हसनजी नगर, दूसरी मंजिल के डक से पहली मंजिल पर गिर गया था,

गंभीर चोट लगने पर उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां रात में उसकी मौत हो गई. थाना प्रभारी यशवंत बड़ोले ने बताया कि रामभरोसे मूल रूप से सतवास का रहने वाला था. वह करीब तीन महीने पहले ही यहां चौकीदारी के लिए आया था. उसके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है, बेटी की शादी हो चुकी है. पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

खेत में ताश पर जुआ खेलते तीन पकड़ाए, 3525 रुपए जब्त

Mon Aug 10 , 2026
इंदौर: हातोद थाना क्षेत्र के पालिया में खेत पर ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा. घटना स्थल से पुलिस ने जुआ खेलने की सामग्री व नगदी जब्त किए है. उक्त कार्रवाई पालिया में मुकेश चौहान के खेत पर की […]

You May Like