खेत में ताश पर जुआ खेलते तीन पकड़ाए, 3525 रुपए जब्त

इंदौर: हातोद थाना क्षेत्र के पालिया में खेत पर ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा. घटना स्थल से पुलिस ने जुआ खेलने की सामग्री व नगदी जब्त किए है. उक्त कार्रवाई पालिया में मुकेश चौहान के खेत पर की गई. यहां मुकेश चौहान, शेभाराम पटेल और धीरज मालवीय जुआ खेलते मिले. पुलिस ने तीनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है

Next Post

रास्ते की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े

Mon Aug 10 , 2026
इंदौर: खुडैल थाना क्षेत्र के दुधिया में रास्ते की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज […]

You May Like