इंदौर:जिम्मी और जनक मगिलिगन फाउंडेशन फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट ने पद्मश्री डॉ. जनक पलटा मगिलिगन का 41वां रक्षा-बंधन 50 पौधे लगाकर मनाया.
जनक दीदी ने रक्षा-बंधन का पावन त्यौहार सनावदिया में अपने घर गिरिदर्शन के पीछे ‘दुतनी टेकरी’ पर अपने राखी भाई राजेंद्र ओचानी और पर्यावरण – प्रेमी भाई-बहनों के साथ सामूहिक रूप से 50 पौधे लगाकर मनाया. जनक दीदी ने बताया रक्षाबंधन पर पौधा रोपने का यह सिलसिला 1986 में हुआ जब उनकी मुलाकात ट्रेन में हुई थी जिस के बाद वो उनके आदिवासी लड़कियो को ट्रेनिंग देने को समर्पित थी.
राजेंद्र ओचानी अपनी पत्नी ज्योति के साथ रविवार सेवा देने लगे. पहली राखी पर भैय्या ने राखी बांधने के लिए पूछा तो दीदी ने सहज हां कह दिया. लेकिन धीरे से ज्योति भाभी ने पूछा उन्हें साड़ी पसंद है कि सलवार सूट. दीदी ने कहा सबसे ज्यादा पसंद पौधा है बस तभी से रक्षा बंधन इसी तरह मनाया जा रहा हैं. कार्यक्रम में ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ भरत रावत, डॉ प्रकाश कौशल, डॉ प्रिया शर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ नीरजा पौराणिक आदि उपस्थित थे. सभी ने मिलकर जनक दीदी के 41वें राखी पर 50 पौधे रोपे, लखनऊ, दिल्ली, ग्वालियर ,इंदौर , सनावादिया और आस पास के गाँव से भाई-बहन शामिल हुए. पौधारोपण और बाद की देखभाल वन विभाग इंदौर और जैविक सेतु के सहयोग से हुआ. जनक दीदी ने सभी को हार्दिक धन्यवाद दिया.
