सिंगरौली-सोनभद्र सीमा पर कोयला परिवहन का मामला उजागर, एक वाहन जब्त

सिंगरौली: जिले के सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के अनपरा क्षेत्र से जुड़े कोयला परिवहन के एक मामले का खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार, झींगुरदा, नवानगर और गोरबी क्षेत्रों में रात के समय पिकअप वाहनों के माध्यम से कोयले की आवाजाही की गतिविधियां सामने आई हैं।सूत्रों के मुताबिक, झींगुरदा क्षेत्र के रेलवे साइडिंग और रैक से मजदूरों के माध्यम से कोयला लोड कराए जाने की जानकारी मिली है। इसके बाद कोयले को पिकअप वाहनों से जंगल क्षेत्रों में ले जाकर आगे सप्लाई किए जाने की बात कही जा रही है, जिससे क्षेत्र में अव्यवस्था की स्थिति बन रही थी।
इसी क्रम में सुरक्षा टीम ने कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन (UP 64 AT 4534) को कोयला लोड अवस्था में पकड़ा। जब्त वाहन को मोरवा थाने में खड़ा कराया गया है।
बताया जा रहा है कि इस मामले से जुड़े कुछ लोगों के खिलाफ मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में पूर्व में भी प्रकरण दर्ज हैं। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

Next Post

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 'जहरीला सांप' वाले बयान पर मचा सियासी बवाल, बीजेपी ने बताया गांधी परिवार की भाषा, पुलिस में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग

Thu Apr 9 , 2026
नई दिल्ली/गुवाहाटी | असम में चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने देश की राजनीति में भूचाल ला दिया है। खरगे ने कथित तौर पर एक धार्मिक संदर्भ देते हुए कहा कि यदि नमाज के दौरान जहरीला सांप सामने आ जाए, तो […]

You May Like