दो बहनों में ऐसा लगाव…4 बच्चों संग दी जान

शिवपुरी। शिवपुरी जिले में बेहद दुखद घटना हुई है। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो बहनों और उनके चार बच्चों की मौत हो गई। एक ही दिन में एक ही परिवार से जुड़ी छह मौतों से पूरे इलाके में शोक है। पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला कोलारस थाना क्षेत्र के सेसई गांव का है। गांव की रहने वाली सीता रावत (40) अपने तीन बच्चों 14 वर्षीय राखी, 11 वर्षीय प्रियंका और 6 वर्षीय श्लोक के साथ खोंकर गांव स्थित अपने खेत पर गई थी। परिजन के अनुसार वह दोपहर में खेत पर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।

परिजन को चिंता हुई तो वे खेत की ओर गए। खेत पर पहुंचने पर कुएं के पास चप्पल पड़ी मिली। परिजन ने कुएं में देखा तो अंदर शव दिखाई दिए। इसके बाद तुरंत कोलारस पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर कोलारस थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से कुएं से शवों को बाहर निकाला गया। शिवपुरी पुलिस के अनुसार चारों शवों को कुएं से निकाल लिया गया है।

दूसरा मामला बैराड़ थाना क्षेत्र के गूंगरगांव से जुड़ा है। यहां बैराड़ की रहने वाली अंजलि (35) और उसके 6 साल के बेटे प्रशांत की मौत हो गई। अंजलि, सीता रावत की छोटी बहन थी।

  *अंजलि की बेटियों ने खुद को बचा लिया*

बताया जा रहा है कि घटना के समय अंजलि की तीन बेटियां भी साथ थीं। बड़ी बेटी मोनिका ने साहस दिखाते हुए खुद को और अपनी दो छोटी बहनों को सुरक्षित कर लिया और घर पहुंचकर परिजन को जानकारी दी। इसके बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। बैराड़ पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद कर शिवपुरी जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है।

*बहनों के बीच था गहरा लगाव*

दोनों बहनों के परिवारों का कहना है कि दोनों के बीच गहरा लगाव था और वे अक्सर फोन पर बात करती थीं। परिजन इस घटना को आपसी सदमे से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

इनका कहना है…

सेसई गांव के मामले में चारों शवों को बरामद कर लिया गया है और गुरुवार को पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी।

–जितेंद्र चंदेलिया, कोलारस थाना प्रभारी

*अलग-अलग हो रही है जांच*

वहीं, बैराड़ थाना प्रभारी रवि चौहान ने बताया कि गूंगरगांव की घटना में भी मेडिकल पैनल से पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। दोनों थानों की पुलिस अलग-अलग जांच कर रही है। गांव में इस घटना के बाद से सन्नाटा पसरा है। प्रशासन की ओर से परिजन को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया है।

Next Post

सिंहस्थ 2028: खेड़ीघाट-मोरटक्का को भी प्राथमिकता मिले, 10 मांगों का प्रस्ताव

Thu Oct 29 , 2026
ओंकारेश्वर। सिंहस्थ 2028 में ओंकारेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर मोरटक्का-खेड़ीघाट क्षेत्र को विकास कार्ययोजना में प्राथमिकता देने की मांग उठी है। दशरथ केवट, छोटू चौहान, लालू पाल, विनोद केवट, जीतू पाल, कार्तिक टायरवाला और हरिश्चंद्र शर्मा ने 10 सूत्री मांग पत्र तैयार कर कलेक्टर, सांसद और विधायक […]

You May Like