इंदौर: खुडैल थाना क्षेत्र के दुधिया में रास्ते की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है.चम्पालाल यादव ने पुलिस को की शिकायत में बताया कि अनोखीलाल टैलर मजदूरों के साथ रास्ते की जमीन पर बांस बल्ली लगाकर कब्जा कर रहा था.
विरोध करने पर अनोखीलाल और गोपाल टैलर ने विवाद कर हाथ थप्पड़ से मारपीट की, जिससे उनके हाथ में चोट लगी. दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी. वहीं, अनोखीलाल टैलर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि चम्पालाल यादव और पंकज यादव ने उनके घर के पास खाली जमीन पर खंभे गाड़ दिए. विरोध करने पर दोनों ने लोहे के सरिया से हमला किया, जिससे हाथ में चोट लगी. उन्होंने भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.
