न्यू इंदिरा एकता नगर: पेंशन बंद होने से परेशान हो रहे वृद्धजन

इंदौर: वृद्ध एवं विधवा पेंशन को लेकर शहर के उन सभी वार्डों से लगातार समस्या सामने आ रही है जहां निम्न और मज़दूर निवास करते हैं. मूसाखेड़ी से आधा किलोमीटर दूरी पर रिंग रोड़ से लगा हुआ न्यू इंदिरा एकता नगर पड़ता है जो कि इस वार्ड 54 के अंतर्गत आता है. यह क्षेत्र पूरी तरह से निम्न और मज़दूर वर्ग से भरा पड़ा है. तकरीबन पच्चीस वर्ष से भी ज़्यादा हो चुके है.

इस क्षेत्र में कई ऐसे वृद्धजन है जो कि पेंशन योजना के लाभ से उन्हें मदद मिलती थी और कुछ ऐसे भी है जो असहाय है और विधवाएं भी है जिन्हें पेंशन से मिलने वाली राशि से थोड़ा बहुत सहारा मिल जाता था. ऐसे में इन वृद्ध एवं विधवाओं की पेंशन योजना रूक जाना इनके लिए मानसिक तनाव का कारण बन जाता है. शारीरिक तौर पर कमज़ोर और अशिक्षित होना इनके लिए कई परेशानियों भरा रहा है.
इनका कहना है…
पत्नी का देहांत होने के बाद मैं घर में अकेला हूं. खुद पकाता, खाता हूं. पेंशन से बहुत राहत थी. दो महीने से पेंशन नहीं मिली, जबसे परेशानी बढ़ गई है.
– मदन लाल (75 वर्ष)
आठ महीने से पेंशन बंद है. सभी कागज जमा कर चुके हैं. बैंक में केवाईसी भी करवा दी है फिर भी अभी तक खाते में पेंशन का पैसा नहीं आया है.
– कैलाश सोलंकी (66 वर्ष)
पति के गुज़र जाने के बाद सरकार की ओर से मुझे जो पेंशन मिलती थी वह अचानक बंद हो गई. उन पैसों से घर का थोड़ा बहुत सामान आ जाता था.
– लक्ष्मी गेहलोत (विधवा)
इतनी बूढ़ी हो चुकी हूं कि बंद पेंशन को चालू करवाने के लिए कहां भटकूंगी, किससे बात करूंगी. पेंशन कैस चालू होगी मुझे नहीं पता. सरकार ध्यान दे.
– सोरम बाई (85 वर्ष)

Next Post

80 लाख की ड्रग्स,पांच अरेस्ट, इंदौर में बेचने की थी तैयारी

Mon Jun 16 , 2025
इंदौर:क्राईम ब्रांच की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. आरोपी राजस्थान से सस्ती कीमत पर मादक पदार्थ लाकर इंदौर में बेचने की तैयारी कर रहे थे. 71.38 ग्राम एमडी ड्रग्स, एक कार और एक मोटरसाइकिल जब्त […]

You May Like