इंटर कॉलेज कराटे कॉम्पीटिशन में जीता मेडल

ब्यावरा। ब्यावरा के 2 खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय डिविजनल इंटर कॉलेज कराटे कॉम्पीटिशन में मेडल जीता है.

राजगढ़ कराटे संघ के सचिव अक्षय शर्मा के अनुसार जिले के घनश्याम पिता राजेश कुशवाह ने भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता में 80 वजन समूह में 6 फाईट जीती और सेमीफाइनल में पहुंचकर सिल्वर मेडल हासिल किया. निखिल शाक्यवार पिता हरिबाबू शाक्यवार ने सहभागिता की. इनके चयन पर शासकीय कॉलेज के खेल शिक्षक दिनेश जाटव, क्रीड़ा भारती और कराटे संघ के पदाधिकारी कंचन सोनी, सचिन शर्मा,सुनील जाटव,विक्रम गुर्जर,सुनील बाफना,रणजीत अटकवार, नरेंद्र खिची, गौरव अग्रवाल, सुभाष जंगले,इन्द्रनारायण श्रीवास, खिलाडिय़ों एवं ईष्ट मित्रों ने शुभकामनाएं दी हैं.

Next Post

अनुशासित तरीके से जीवन को बेहतर बनाने दी सीख, महर्षि पब्लिक स्कूल में विदाई; पुरस्कार वितरण समारोह हुआ 

Sat Feb 7 , 2026
जीरापुर। प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था महर्षि पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12 वीं के विधार्थियों का विदाई समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया. बच्चों को अनुशासित तरीके से जीवन को बेहतर बनाने मार्गदर्शन दिया. बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर आधारित एवं संदेशात्मक, सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति दी […]

You May Like