
जीरापुर। प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था महर्षि पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12 वीं के विधार्थियों का विदाई समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया.
बच्चों को अनुशासित तरीके से जीवन को बेहतर बनाने मार्गदर्शन दिया. बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर आधारित एवं संदेशात्मक, सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति दी गई. कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उत्कृष्ट परिणाम के लिए शुभकामनाएं दी.
अतिथि संस्था अध्यक्ष दिनेश जमींदार , प्राचार्य दिनेश गुर्जर, संचालक शिवचरण दांगी, डा बी एल गुर्जर, देवनारायण दांगी, शिक्षक रामेश्वर वरदानियां, देवीलाल गुर्जर , शरद भावसार उपस्थित रहे. अतिथियों ने बच्चों को जीवन में माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए कठिन मेहनत करने की सीख दी. शिक्षक जितेंद्र कारपेंटर द्वारा बच्चों को मोटिवेट किया गया. खेल प्रतियोगिता, अनुशासित एवं नियमित उपस्थिति में प्रथम ओर द्वितीय स्थान में रहने वालों बच्चों को शील्ड प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया.
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक दिलीप राठौर , महेंद्र सिंह सोनगरा , संजय गौड़ , राजेश शर्मा, नारायण तोमर , बालकिशन कारपेंटर , जितेंद्र कारपेंटर , राधेश्याम तोमर , कमल किरार , पवन दांगी , कृपाल सोलंकी , रामेश्वर हरदानिया , अंकुश भावसार , पवन पाटीदार , भोलाराम , शैलेष जुलानिया , शिक्षिका रीना देवड़ा ,तैयब कुरैशी , टीना सोनी ,बुलबुल गोस्वामी , अंजली टेलर ,ज्योति मालवीय , अलमास ,साक्षी मालवीय, प्रीतिका शर्मा , शिखा सेन , स्नेहा वर्मा , सानिया उपस्थित रहे. मंच संचालन छात्रा शिवानी भिलाला और शीतल नाथ ने किया.
