खोदी गई कब्र, निकाली गई लाश

जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत महाराजपुर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए युवक की लाश मदनमहल थाना अंतर्गत स्नेह नगर में मिली इसके बाद शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को चौहानी मुक्तिधाम में दफना दिया। मंगलवार को मृतक की पहचान हुई जिसके बाद बुधवार दोपहर 3 बजे पुलिस ने पहुंचकर कब्र खुदवाई और शव को बाहर निकाला गया। शाम करीब 5 बजे तक शव को पीएम के लिए मेडिकल भेजा गया। इसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मामले में हत्या की भी आशंका है। फिलहाल पुलिस हर एंगल पर छानबीन कर रही है। पीएम रिपोर्ट आ ने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

18 अप्रैल से लापता, 19 को गुमशुदगी, 20 को दफनाया शव-

पुलिस के मुताबिक दीपक सिंह पिता लाल सिंह 40 वर्ष निवासी महाराजपुर, अधारताल, ऑटो चलाता था। 18 अप्रैल को ऑटो लेकर घर से निकला और वापिस नहीं लौटा। पहले तो परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी खोजबीन की लेकिन जब उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने अधारताल थाने में 19 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दोपहर दो बजे मदनमहल थाना अंतर्गत स्नेह नगर में एक शव मिला। पुलिस ने शिनाख्त न होने पर 20 अप्रैल को को शव को चौहानी मुक्तिधाम में दफना दिया। 21 को शिनाख्त हुई। इसके बाद 22 अप्रैल को शव को कब्र खोदकर निकाला गया। पीएम के बाद बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया।

घमापुर में ऑटो, मदनमहल में शव, घूमी शक की सुई-

दिलीप सिंह ने बताया कि मेरा भाई 18 अप्रैल से घर से सुबह नौ बजे निकला था जो घर नहीं लौटा। 19 अप्रैल को भी घर नहीं आया तो हम लोगों ने अधारताल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 20 अप्रैल को भाई का ऑटो घमापुर में पानी की टंकी के पास मिला और भाई का शव स्नेह नगर में पुलिस को लावारिश हालात में मिला जहां उन्हें विक्टोरिया ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जब मैं कंट्रोल रूम में कैमरा चैक कर रहा था तभी खबर मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली फोटो दिखाई गई तो मैंने पुष्टि की लेकिन इसके पहले ही 20 अपै्रल को शव को दफना दिया गया था। वहीं घमापुर में ऑटो मिलना और स्नेह नगर में शव मिलने पर मामले में शक की सुई घूम गई है हालांकि पुलिस हर एंगल पर तफ्तीश कर रही है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

मदनमहल थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा जिसके बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Next Post

किसानों को बड़ी राहत: जमीन अधिग्रहण पर अब मिलेगा चार गुना मुआवजा: सीएम डॉ यादव

Wed Apr 22 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि प्रदेश में आज किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए कृषि भूमि के अधिग्रहण पर मुआवजा बढ़ा कर चार गुना किया जा रहा है। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि […]

You May Like