गोदाम में रखीं थीं प्रतिबंधित पॉलिथिन, लगा एक लाख का जुर्माना

जबलपुर: शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने और प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग पर लगाम कसने के लिए नगर निगम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के कड़े निर्देशों के बाद, स्वास्थ्य विभाग और पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की संयुक्त टीम ने चण्डाल भाटा स्थित मऊरानीपुर में दबिश दी और भारी मात्रा में पॉलीथिन जप्ती के साथ संचालक के ऊपर एक लाख रूपये का जुर्माना लगाया।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊरानीपुर स्थित एक लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम में भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन के भंडारण की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुँचकर जब निरीक्षण किया, तो वहां पॉलीथिन का अवैध स्टॉक पाया गया। निगम प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्टॉक को जब्त कर 1 लाख रूपये का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान निगम अधिकारियों ने कार्रवाई के दौरान हिदायत देते हुए कहा कि शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक और पॉलीथिन का विक्रय या भंडारण पूरी तरह वर्जित है।

कार्यवाही में उपायुक्त संभव अयाची, अभिनव मिश्रा सहायक स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र राज, अर्जुन यादव, पोलाराव, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से आर.के. जैन, साइंटिस्ट एवं सी.एस.आई. राधा गायकवाड़, सुपरवाइजर सिद्दीकी, रचित, केतन आदि उपस्थित रहे।

Next Post

गंदगी फैलाने वालों पर ठोंका 7 हजार का जुर्माना

Sat Jan 17 , 2026
जबलपुर: शुक्रवार को संभाग क्रमांक 3 रामपुर के अंतर्गत स्वच्छता अभियान के तहत विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले दो संस्थानों पर कुल 7,000 रुपये का स्पॉट फाइन निगम के अमले द्वारा लगाया गया। इस संबंध में सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी ने […]

You May Like