अचारपुरा में 78वें मेले का भव्य समापन, 32 फीट ऊंचे रावण का दहन

भोपाल। अचारपुरा ग्राम में मीना समाज मेला ट्रस्ट कमेटी के तत्वावधान में आयोजित 78वें पारंपरिक मेले का भव्य समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। इस अवसर पर 400 साल पुराने मंदिर से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विक्रम मीना और मोहन मीना ने बताया कि मेले के समापन के साथ ही रामलीला का भी समापन किया गया। इसके बाद 32 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया, जिसे देखने के लिए पूरे गांव के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

रावण दहन के दौरान वातावरण जयकारों और उत्साह से गूंज उठा। यह आयोजन अचारपुरा की विशिष्ट पहचान बन चुका है, जिसे हर वर्ष परंपरा और आस्था के साथ मनाया जाता है।

Next Post

मिशन दृष्टि का प्रक्षेपण, अंतरिक्ष यात्रा की महत्वपूर्ण उपलब्धि : सीएम डॉ यादव

Sun May 3 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व के पहले और भारत में निर्मित सबसे बड़े निजी ऑप्टोसार उपग्रह ‘मिशन दृष्टि’ के सफल प्रक्षेपण पर गैलेक्सआई के संस्थापकों और पूरी युवा टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मिशन दृष्टि अंतरिक्ष यात्रा में एक महत्वपूर्ण […]

You May Like