तलवारबाजी में दो युवक घायल

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत निभौरा में शराब पीने के लिए रूपए की मांग पूरी न होने पर हुई तलवारबाजी में दो युवक घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक राजेन्द्र केवट 35 वर्ष निवासी ग्राम निभौरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात 9-30 बजे गांव के मनोज केवट के साथ बरा के पेड़ के पास ग्राम निभौरा में खड़ा था.

उसी समय गांव का जागेश्वर उर्फ बड्डा केवट आकर शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगा पैसे देने से मना किया तो जागेश्वर उर्फ बड्डा केवट ने तलवार से हमलाकर उसे सिर में पीछे तरफ चोट पहुॅचा दी दुबारा फिर से तलवार से हमला किया तो तलवार मनोज केवट ने पकड़ी जिससे मनोज को चोटें आ गई।

Next Post

दक्षिणी लेबनान में इज़रायली हवाई हमले में हिज़्बुल्लाह सदस्य की मौत, 3 नागरिक घायल

Mon Jun 9 , 2025
बेरूत, 09 जून (वार्ता) दक्षिणी लेबनान में चेहाबियह-कफ़र दोनिन सड़क पर रविवार को एक मोटरसाइकिल को निशाना बनाकर किए गए इज़रायली हवाई हमले में एक हिज़्बुल्लाह सदस्य की मौत हो गई और तीन लेबनानी नागरिक घायल हो गए। सुरक्षा और नागरिक सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी। एक लेबनानी सुरक्षा सूत्र […]

You May Like