टेलीग्राम ट्रेडिंग एडवाइजरी के नाम पर 6.58 लाख की ठगी

इंदौर: ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर साइबर ठगों द्वारा लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है. टेलीग्राम पर ट्रेडिंग से मोटा मुनाफा दिलाने का दावा कर एक युवक से करीब साढ़े छह लाख रुपये जमा कराए गए, लेकिन जब पीड़ित ने रकम निकालने की कोशिश की तो पैसा वापस नहीं मिला.राजेंद्र नगर थाना नीरज बिरथरे ने बताया कि फरियादी सजल अग्रवाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी 153 सी राजेंद्र नगर, इंदौर ने शिकायत दर्ज कराई है. फरियादी ने बताया कि उसके टेलीग्राम अकाउंट पर ट्रेडिंग से जुड़े मुनाफे की एडवाइजरी आई थी.

इसके बाद बताए गए यूपीआई आईडी और बैंक खाते पर अलग अलग तारीखों में यूनियन बैंक, शाखा राजेंद्र नगर स्थित अपने खाते से एनईएफटी और यूपीआई के माध्यम से करीब 6 लाख 58 हजार 800 रुपये जमा कराए. कुछ समय बाद जब फरियादी ने अपने रुपये वापस निकालने का प्रयास किया, तो कोई भी भुगतान नहीं हुआ और संबंधित प्लेटफॉर्म से संपर्क भी बंद हो गया. ठगी का अहसास होने पर उसने थाने में शिकायत की. पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित वेबसाइट धारक और अज्ञात खाताधारकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साइबर सेल की मदद से यूपीआई आईडी, बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजैक्शन के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Next Post

दोस्त का कत्ल करने वाले तीनों आरोपी गए जेल

Fri Jan 9 , 2026
जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत क्षेत्रीय बस स्टेण्ड के पीछे रैन बसेरा के सामने के पास बुधवार सुबह युवक के सर पत्थर पटककर हत्या कर करने वाले आरोपित दोस्तों को गिरफ्तार करने बाद पुलिस ने गुरूवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया […]

You May Like