श्रीराम ग्रुप ने दक्षिण अफ्रीकी कंपनी के साथ बनायी श्रीराम वेल्थ लि

नयी दिल्ली, (वार्ता) भारत में वित्तीय सेवा क्षेत्र के एक प्रमुख कंपनी समूह श्रीराम ग्रुप ने दक्षिण अफ्रीका वित्तीय सनलाम समूह के साथ साझेदारी में श्रीराम वेल्थ लिमिटेड कंपनी शुरू की है।

सनलाम समूह 31 देशों में बीमा, परिसंपत्ति प्रबंधन और धन प्रबंधन कारोबार कर रहा है।

श्रीराम ग्रुप की एक विज्ञप्ति के अनुसार संयुक्त उद्यम मे दोनों समूहों की 50-50 प्रतिशत की हिस्सेदारी होगी। कंपनी का लक्ष्य पांच वर्ष में अपने प्रबंध के तहत सम्पत्ति का स्तर 50,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाना है।

नयी कंपनी भारत में 10 शहरों में परिचालन शुरू करेगी और अगले साल इसे 20 शहरों तक पहुंचाया जायेगा। कंपनी उन टियर 2 और टियर 3 बाजारों पर विशेष ध्यान देगी, जहां श्रीराम समूह की लंबे समय से पहचान बनी हुई है।

श्रीराम वेल्थ के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास सतीजा ने कहा, “ वैश्विक निवेश स्तर पर निवेश के बारे में सनलाम के ज्ञान का लाभ उठात हुये हमारा मिशन भारत के बढ़ते निवेशक आधार के लिए पारदर्शी, शोध-संचालित और संबंध-प्रथम समाधान प्रदान करना है। ”

श्रीराम कैपिटल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य अधिशासी अधिकारी शुभश्री श्रीराम ने कहा, “ श्रीराम वेल्थ श्रीराम समूह की वृद्धि का अगला अध्याय है। यह एक संयुक्त उद्यम से बढ़कर यह लाखों भारतीयों के लिए वित्तीय समृद्धि के नये अवसर प्रस्तुत करने का एक मिशन है।”

उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत 35,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने वाला है। अनुमान है कि उस समय तक देश का संगठित संम्पत्ति प्रबंधन व्यापार 10,000 अरब डॉलर का हो जायेगा। संगठित धन प्रबंधन बाजार के अनुमान के साथ, श्रीराम वेल्थ सुलभ कृत्रिम मेधा (एआई) सक्षम सेवाओं सहित कई तरीकों से धन का लोकतंत्रीकरण करने के लिए तैयार है।

सनलाम समूह के सीईओ पॉल हनराटी ने, “ हम धन प्रबंधन को एक स्वाभाविक विकास के रूप में देखते हैं क्योंकि भारत की अर्थव्यवस्था का विस्तार हो रहा है ओर लोग अमीर बन रहे हैं। हमारा उद्देश्य धन का प्रबंधन के साथ-साथ लोगों के लिए सार्थक समाधान बनाना है। यह कोई अल्पकालिक खेल नहीं है, हम अगले 100 वर्षों के लिए भारत में एक भरोसेमंद, ग्राहक-प्रथम धन व्यवसाय बनाने के लिए यहां हैं।”

Next Post

धामी ने हेलीकाप्टर दुर्घटनाओं पर सख्त एसओपी बनाने के निर्देश दिए

Sun Jun 15 , 2025
देहरादून 15 जून (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हाल में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए इसके लिए सख्त मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाने के निर्देश दिए। श्री धामी ने कहा कि प्रदेश में हेलीकाप्टर सेवाओं के संचालन के लिए सख्त एसओपी तैयार […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।