सडक़ हादसे में शिक्षक की मौत, वाहन टक्कर मारकर फरार

नीमच। जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के नीमच-सिंगोली मार्ग पर बरेखन गौशाला के पास रविवार दोपहर को एक वाहन ने बाइक सवार शिक्षक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए 44 वर्षीय वीरेंद्र पालीवाल डीकेन के निवासी थे। वे रतनगढ़ से अपने घर लौट रहे थे। गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र को एंबुलेंस से तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक एक निजी स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे।

सोमवार को हुआ पीएम

सोमवार सुबह नीमच जिला अस्पताल में परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

Next Post

मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

Mon Mar 17 , 2025
भोपाल, 17 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का आज का तापमान इस प्रकार रहा । शहर अधिकतम न्यूनतम ( डिग्री सेल्सियस में ) भोपाल …………32.2……..18.0 इंदौर …………. 33.3………19.4 ग्वालियर……….32.2……. .19.0 जबलपुर………..33.9……….19.6 रीवा ……………32.0………20.4 सतना ………….33.8………21.0 Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like