38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर मौलि पहुँचा पिथौरागढ़, भव्य स्वागत

पिथौरागढ़/नैनीताल, (वार्ता) 38वें राष्ट्रीय खेलों से जुड़ा शुभंकर मौलि शनिवार को पिथौरागढ़ पहुंचा और स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य स्वागत किया गया।

उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न जिलों में अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।आगामी 28 जनवरी को देहरादून में इन खेलों का शुभारम्भ होगा।

राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार और खेलों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए कुछ समय पहले हल्द्वानी से विभिन्न हिस्सों के लिए राष्ट्रीय खेलों की मशाल और शुभंकर मौलि को रवाना किया गया था।

आज इसी क्रम में मौलि पिथौरागढ़ पहुंचा। जिलाधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी और पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव ने स्वयं स्पोर्ट्स स्टेडियम में मौली का स्वागत किया। इस दौरान युवाओं में भारी उत्साह देखा गया। राष्ट्रीय खेलों के तहत पिथौरागढ़ में बाक्सिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है।

Next Post

सीनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में दिखेगा शरथ कमल का जलवा

Sun Jan 19 , 2025
सूरत, (वार्ता) भारतीय टेनिस के दिग्गज शरथ कमल और मौमा दास समेत कई नामचीन खिलाड़ी रविवार को यहां शुरु होने वाली यूटीटी 86वीं सीनियर राष्ट्रीय अंतरराज्यीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भागीदारी करेंगे। पंडित दिनदयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम में तीन लाख 20 हजार रुपये की इनामी राशि वाली इस चैंपियनशिप में […]

You May Like

मनोरंजन